Uncategorised

मुंबई में मानसिक रूप से परेशान महिला ने इमारत से कूदकर की खुदकुशी

मुंबई: फोर्ट इलाके में गुरुवार को एक महिला ने खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि पहले इस तरह की खबरें आई थीं कि महिला के साथ रेप किया गया और फिर उसकी लाश को फेंक दिया गया लेकिन परिमंडल- 1 के पुलिस उपायुक्त संग्राम सिंह निशानदार ने कहा कि यह सूइसाइड का केस है। पुलिस ने महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम भी करवाया है। उसमें भी उसके साथ किसी तरह के यौन शोषण की बात सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मृतक महिला की शिनाख्त जेनोबिया बाटलीवाला के रूप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 43 साल की यह महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पटेल चेंबर बिल्डिंग की बालकनी से सुबह 6 बजे छलांग लगा ली। उसकी बुजुर्ग मां उस वक्त घर में अकेली थी। पुलिस ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। उसमें भी महिला की ओर से खुदकुशी की पुष्टि हुई।