ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला? खुफिया विभाग के इनपुट के बाद अलर्ट जारी!

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। हमले की आशंका के इनपुट खुफिया विभाग ने राज्य सरकार को दिए हैं। खुफिया विभाग के पत्र के बाद अब मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आंतकवादी और राष्ट्रद्रोही लोग ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, एरियल मिसाइल, पैरा ग्लाइडर के जरिए हमला कर सकते हैं। आंतकियों का टारगेट वीवीआईपी या फिर भीड़भाडवाली जगहें हो सकती हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

मुंबई में 30 दिनों तक धारा 144 लागू
खुफिया विभाग के पत्र के बाद मुंबई में अलर्ट जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इनपुट को ध्यान में रखते हुए किसी फी फ्लवाइंग ऑब्जेक्ट को उड़ाने पर बैन लगाया गया है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि अगले 30 दिनों तक यह आदेश लागू रहेगा।