ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों से सोने की चेन, मंगलसूत्र और गहने लूटने वाला शख्स गिरफ्तार, बरामद माल सब निकला नकली

मुंबई: जीआरपी ने ठाकुरली निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को शिकार बनाकर सोने की चेन, मंगलसूत्र और दूसरे गहने लूटता था। आरोपी शख्स लूटे हुए गहने पिछले एक साल से घर में रख रहा था, ताकि इसे बेचकर अच्छे पैसे कमाए जा सके।
27 फरवरी को उसकी गिरफ्तारी हुई तो पुलिस ने उसके पास से लूटा हुआ सामान बरामद किया। इस दौरान सामने आया कि उस शख्स द्वारा चोरी की गई जूलरी नकली थी।
पुलिस ने बताया कि पिछले एक साल से बाजीराव काटकर (42) नाम का शख्स रेलवे स्टेशन के आस-पास घूमकर महिला यात्रियों को टारगेट करता था। बाजीराव खासकर सेंट्रल लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों में अपना शिकार ढूंढता था। पुलिस ने बताया कि महिला यात्रियों के प्लैटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने या फुटओवर ब्रिज पर दौड़ने के दौरान चेन लूटता था।
डोंबिवली पुलिस स्टेशन के जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि बाजीराव के इस काम में दिलीप कार्लेकर (52) नाम का एक शख्स भी साथ था जो गिरगौम में एक चौल में रहता था। चुराया हुआ सामान कार्लेकर के घर में रखा जाता था।
डोंबिवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सतीश पवार ने बताया, हमें 4 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र और दो नेकलेस मिले। यह सभी नकली जूलरी है। दोनों को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ा गया। बाजीराव लैपटॉप लिए पुरुष यात्रियों को भी अपना निशाना बनाता था। जीआरपी को दोनों के पास से 1.50 लाख की कीमत से अधिक के लैपटॉप भी मिले।