मनोरंजनमुंबई उपनगरमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

मुंबई: विवेक ओबेरॉय पत्नी के साथ सड़कों पर दौड़ा रहे थे बाइक, कर बैठे यह गलती! पुलिस ने लगाया जुर्माना

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मस्ती से अपनी पत्नी को बाइक पर पीछे बैठाकर घूमाते नजर रहे हैं. विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के मंत्री रहे जीवराज अल्वा की बेटी हैं.
दरअसल, विवेक का यह वीडियो इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसमें विवेक ओबेरॉय बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं. विवेक का यह वीडियो सामने आते ही सामाजिक कार्यकर्ता ‘बीनू वर्गीस’ ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और राज्य पुलिस से यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने बिना हेलमेट के बाइक चलाने के लिए एक्टर के खिलाफ ई-चालान जारी किया. साथ ही साथ सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने भी विवेक पर जुर्माना लगाया.