अहमदनगरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: सवा चार करोड़ रुपए नकदी से भरी कैश वैन लेकर भागे ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार

मुंबई: पुलिस ने सवा चार करोड़ रुपए नकद भरी कैश वैन लेकर भागे ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की गुत्थी सुलझा ली है। मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने अहमदनगर जिले से गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी नवी मुंबई जबकि दूसरा बीड जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 करोड़ 88 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने भागने के चक्कर में 2.33 करोड़ रुपए कैश वैन में छोड़ दिए थे जिसे बाद में पुलिस ने भिवंडी से बरामद कर लिया था। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित आरू, अक्षय मोहिते और चंद्रकांत गायकवाड है। गायकवाड बीड़ जिले का रहने वाला है। अर्नाला सागरी पुलिस ने स्थानीय अपराध शाखा के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचा।
लूट की यह वारदात 12 नवंबर को हुई थी। एक निजी कंपनी की कैशवैव के जरिए विरार के बोलिंज इलाके में एक एटीएम में पैसे डाले जा रहे थे। इस दौरान सुरक्षारक्षक भी नीचे उतर गए तो ड्राइवर आरू गाड़ी लेकर फरार हो गया। पकड़े जाने के बचने के लिए आरू ने पहले ही गाड़ी के जीपीएस सिस्टम में बदलाव कर दिया था। इसके बाद कल्याण नाके के पास तीनों आरोपी मिले उन्होंने पैसों से तीन बैग भरे और बाकी की रकम गाड़ी में ही छोड़कर भाग निकले। आरू अहमदनगर में अपने रिश्तेदार के घर रुका हुआ था जबकि बाकी दोनों आरोपी अपने-अपने घरों पर ही मौजूद थे।