ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

मुनव्वर फारूकी बने ‘लॉक अप’ के विनर! मिला कैश प्राइज, विदेश ट्रिप का मौका

Lock Upp Winner: एएलटी बालाजी और एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर स्ट्रीम होने वाला ‘लॉक अप’ आखिरकार 70 एपिसोड के बाद खत्म हो गया है। मुनव्वर फारूकी ‘लॉक अप’ के विनर बन गए है। उन्हें शुरू से ही गेम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। फैंस पहले ही मुनव्वर को शो का विजेता मान चुके थे। वह अपने चाहने वालों की उम्मीदों पर भी खरे उतरे हैं। उन्होंने ‘शो’ की ट्रॉफी अपने नाम की।
फरवरी में प्रीमियर हुए इस शो में टेलीविजन और सोशल मीडिया की दुनिया के जाने-माने चेहरे दिखाई दिए। आखिरी लड़ाई 6 फाइनलिस्ट मुनव्वर फारूकी, प्रिंस नरूला, आजमा फलाह, शिवम शर्मा, अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी के बीच थी। पायल फर्स्ट रनर अप रहीं।
स्टैडअप कॉमेडियन से लेकर लॉक अप का विनर बनने तक का सफर मुनव्वर के लिए आसान नहीं था। शो में आते ही उन्होंने दर्शकों को अपना रियल साइड दिखाया। यहां तक बचपन में यौन शोषण, तलाक और बेटा जैसे अपनी निजी जिंदगी का भी चौंकाने वाला खुलासा। ट्रॉफी जीतने के साथ उन्होंने लोगों का दिल जीता है।

मुनव्वर ने ‘शो’ और फैंस का शुक्रिया अदा किया
बता दें कि ट्रॉफी के अलावा मुनव्वर फारूकी को 25 लाख रुपए कैश प्राइज मनी, एर्टिगा कार और इटली ट्रिप जाने का मौका मिला है। बीते कुछ समय से कॉमेडियन कई मुसीबतों का सामना कर रहे थे। हालांकि, अब फारूकी के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई। मुनव्वर ने शो और उनके फैंस का शुक्रिया अदा भी किया। लॉक के फिनाले में फारूकी का अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी से मुकाबला था।

प्रिंस होंगे एकता के प्रोजेक्ट का हिस्सा
प्रिंस नरूला ने शो में आते ही सबको परेशान कर दिया था। ये सब प्रिंस अपनी मर्जी से नहीं कर रहे थे। उन्होंने ऐसा ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए किया। इसके बदले में प्रिंस को एकता कपूर के साथ काम करने का मौका मिला है।