पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव के लिए AAP ने उतारे पद्म श्री अवार्ड प्रत्याशी, दोनों की जीत तय

पंजाब: पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दोनों नाम की घोषणा की। खास बात यह है कि पंजाब की ‘आप सरकार’ ने जिन दो लोगों का नाम राज्यसभा के लिए तय किया है, उन दोनों को पहले पद्म श्री अवार्ड मिल चुका है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इनकी नामों की घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब से पद्म श्री बलवीर सीचेवाल और पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से भी इन दोनों के नाम की घोषणा को लेकर ट्वीट किया गया है।
बता दें कि बलवीर सिंह सीचेवाल पंजाब के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता है। पंजाब की प्रदूषित नदी काली बेई नदी को साफ करने के लिए उन्होंने अभियान चलाया था। जिसकों लेकर प्रतिष्ठित अमरीकी पत्रिका टाइम ने उन्हें ‘हीरोज ऑफ एन्वायरमेंट’ की सूची में शामिल किया था।
काली बीन नदी पंजाब के होशियारपुर जिले में बहती है। 160 किलोमीटर की लंबाई वाली इस नदी में आस-पास के लोग कूड़ा-कचरा फेंकते थे। जिसकी सफाई के लिए बलवीर सिंह सीचेवाल ने अभियान चलाया था। 2000 में बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस नदी को साफ करने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपने साथी और सहयोगी स्वयंसेवकों के साथ मिलकर इसके तटों का निर्माण किया और नदी के किनारे-किनारे सड़कें बनाई।

सीचेवाल ने लोगों के बीच जनजागृति अभियान चलाया। इसके तहत लोगों से अपना कूड़ा नदी में डालने की अपील की गई। नदी में मिलने वाले गंदे नालों का रुख मोड़ा गया और सबसे बड़ी बात नदी के किनारे बसे लोगों को इसकी पवित्रता और शुध्दि को लेकर जागरूक किया। बलबीर सिंह सीचेवाल के दृढसंकल्प और मेहनत ने एक नदी को गंदे नाले से इठलाती नदी में तब्दील कर दिया।

वहीँ विक्रमजीत सिंह साहनी एक भारतीय उद्यमी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साहनी को भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। पंजाब में इन दोनों का जीतना लगभग तय है, क्योंकि दोनों को 40 विधायकों का समर्थन जरूरी है। जो आम आदमी पार्टी के पास है। प्रत्याशियों के नामांकन की जांच 1 जून को की जाएगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।