महाराष्ट्रशहर और राज्यसामाजिक खबरें

रालेगण सिद्धी में अन्ना ने शुरू किया अनशन

रालेगण सिद्धी ,केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे महाराष्ट्र में अपने गांव रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने 11 बजे अनशन की शुरुआत की है। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकपाल कानून को बने 5 साल हो गए और नरेंद्र मोदी सरकार पांच साल बाद बार-बार बहानेबाजी करती है। उधर खबर है कि महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन अन्ना से बातचीत के लिए उनसे मिलने जा रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए लोकायुक्त, उपलोकायुक्त अधिनियम में सुधार की मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य के मुख्यमंत्री भी अब लोकायुक्त की निगरानी के दायरे में होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर कैबिनेट मीटिंग भी हुई थी। इस पर अन्ना हजारे ने कहा, गिरीश महाजन के हाथ में पॉवर नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने लोकायुक्त बनाने के लिए सोचा है लेकिन लोकपाल नियुक्त करना तो केंद्र सरकार के हाथ में है। किसानों का मामला केंद्र सरकार के हाथ में है। गिरीश महाजन इसमें क्या करेंगे?