ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र

राहुल गांधी बोले- भाजपा पहले डर फैलाती है, फिर इसे हिंसा में बदल देती है…

मध्य प्रदेश: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं, किसानों और मजदूरों के दिलों में पहले डर फैलाती है और फिर इसे हिंसा में बदल देती है।
राहुल की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र से गुजरने के बाद दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में तय कार्यक्रम से एक घंटे की देरी से दाखिल हुई। राहुल गांधी के साथ यात्रा में बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई।
राहुल ने गांव के सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद मध्य प्रदेश में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। राहुल गांधी ने टंट्या भील को श्रद्धांजलि दिया।

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राहुल ने आदिवासी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी यात्रा देश में फैलाईं जा रही नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है।

इसी के साथ 5 दिसंबर को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान में प्रवेश करने से पहले छह जिलों बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा के 25-30 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मध्य प्रदेश में 399 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
इस बीच मध्य प्रदेश की 5 लोकसभा सीटें भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में आती हैं। जहां खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास। इन सभी सीटों पर बीजेपी का शासन है। बीते दिनों ही अपने संबोधन में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने नई सेना भर्ती योजना पर कहा कि सरकार और भारतीय सेना के बीच एक पवित्र रिश्ता था, लेकिन अब मोदी की ‘अग्निवीर योजना’ ने इस रिश्ते को नहीं तोड़ दिया है। चार साल की सेवा के बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे।