ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

लॉकडाउन-2: महाराष्ट्र के ग्रीन जोन में स्थित इंडस्ट्री जल्द हो सकती है चालू?

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य में जल्द कुछ इंडस्ट्रीज को मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की इज़ाजत मिल सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने एक उच्च स्तरीय बैठक में सभी इलाकों को ग्रीन, ओरेंज और रेड जोन में बांटने का आदेश दिया है। उन्होंने सिर्फ दो दिनों में इलाकों में मौजूद COVID-19 के पॉजिटिव मामलों के आधार पर इलाकों को वर्गीकृत करने के निर्देश दिया है। इसके बाद मुंबई और पुणे की इंडस्ट्री को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र की इंडस्ट्री को अनुमति प्रदान की जा सकती है?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नए प्लान की रूपरेखा समझाई और उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की बढ़ी हुई अवधि के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में प्रतिबंध में राहत दी जायेगी जबकि इस दौरान कुछ इलाकों में प्रतिबंध ज्यादा सख्त किये जायेंगे।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हालत हुई बेहद खराब
भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, सामान्य रूप से और महाराष्ट्र में विशेष रूप से कोरोना वायरस संकट के चलते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और इसके परिणामस्वरूप देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में COVID-19 के 2000 से अधिक एक्टिव मामले हैं।