ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

लोकल ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मां-बच्चा दोनों सुरक्षित

मुंबई, विरार में एक महिला ने लोकल ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। 22 वर्षीय महिला प्लैटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी तभी उसे अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सोमवार को मुंबई के विरार स्टेशन पर अथॉरिटीज को सूचना मिली कि एक महिला के तेज लेबर पेन हो रहा है और उसे मदद की जरूरत है। सूचना पर दो महिला जवान मौके पर पहुंचीं और अन्य महिलाओं की मदद से गर्भवती महिला को एक लोकल ट्रेन के कोच में ले गए, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।
बच्चे के जन्म के बाद बच्चे के साथ महिला जवानों की एक फोटो भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार महिला और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।