ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसांगलीसातारा

शिवसेना के सांसद, विधायक और नगरसेवक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे एक महीने की सैलरी

कांग्रेस के सांसद-विधायक भी देंगे एक माह की सैलरी

मुंबई, महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। लगातर हो रही बारिश से जहां कोल्हापुर में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं सांगली में बचाव दल की एक नाव डूबने से 12 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दी। शिवसेना पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आदेश के बाद शिवसेना के सभी सांसद, विधायक और नगरसेवकों ने अपनी एक महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने का फैसला किया है। पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर ने कहा कि शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभी सांसद, विधायक और नगरसेवकों को आदेश दिया है की वह अपने इस महीने की सैलरी महाराष्ट्र में आए बाढ़ पीड़ितों को दें, राज्य में बाढ़ पीड़ितों की स्थिती को देखते हुए शिवसेना ने ये फैसला लिया है और इसके साथ ही पार्टी हरकदम पर बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। महाराष्ट्र पर अब तक 1.35 लाख से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बचाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वहीं हजारों लोग अभी भी भोजन, पेयजल, दवाई, बिजली और अन्य आवश्यक चीजें न मिलने पर जूझ रहे हैं।

कांग्रेस-सांसद-विधायक भी देंगे एक माह की सैलरी
सांगली, सातारा, कोल्हापुर इलाके में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस के सांसद-विधायक भी एक माह का वेतन देंगे। इस बात की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात ने कहा कि सरकार को जीआर में बदल कर सभी बाढ़ प्रभावितों की मदद करनी चाहिए। थोरात तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सांगली, सातारा और कोल्हापुर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। थोरात ने बाढ़ प्रभावित नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि संकटकाल में नागरिकों की मदद करना सरकार का कर्तव्य है, लेकिन सरकार मदद करने को लेकर गंभीर नहीं है। अभी भी हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं, उन्हें सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाने के बजाय मंत्री बोट से पर्यटन कर रहे हैं।