ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सतना: भूख की तड़प से रोटी की आस में ढाबे पर पहुंची महिला, बंधक बनाकर 12 दिन तक देह नोचते रहे वहशी दरिंदे!

सतना: नादान देहात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पहले दलित महिला को ढाबे पर बंधक बनाया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस अपराध के मुख्य आरोपी ढाबा मालिक, कुक और एक कर्मचारी है। किसी तरह महिला आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने पति को सारी आपबीती सुनाई। पति ने नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति से झगड़ा होने पर घर से भागी थी महिला
पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति से झगड़ा हुआ था और वह गुस्से में घर छोड़कर पैदल ही अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकल गई। रास्ते में महिला को भूख लगी तो वो खाने के लिए एक ढाबे पर रूक गई। महिला को अकेला पाकर ढाबा संचालक ने मौके का फायदा उठाया और रोटी खिलाने के बहाने से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, महिला सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली है। महिला अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी। 20 नवंबर को पति के साथ उसका झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर महिला दोपहर 12 बजे अपना घर छोड़कर पैदल ही अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल गई। शाम 6 बजे महिला ‘कंचन ढाबे’ में खाने के लिए रूकी, जहां उसके साथ तीनों आरोपी ने मिलकर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

खाना खिलाया, रात होने का बहाना कर रोका;  फिर किया दुष्कर्म!
ढाबे में खाना खाने के बाद जब महिला जाने लगी तो तीनों आरोपियों ने रात होने का बहाना कर उसे रोक लिया। पैदल चलने के कारण महिला भी काफी थक गई थी और इस वजह से वो वहां रूकने के लिए मान गई। महिला ने पुलिस को बताया कि सनी उसको एक कमरे में ले गया और कमरा बंद कर दिया। रात 11 बजे वह कमरे में घुसा और जान से मारने की घमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
दोपहर को महिला से ढाबे का काम कराया जाता था और रात को उसके साथ ढाबे के कर्मचारी दुष्कर्म करते थे। 23 नवंबर को ढाबे में खाना बनाने वाले लल्लू यादव ने सनी साकेत के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके तीन दिन बाद ढाबे के मालिक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने भी महिला के साथ यही हरकत की। सभी ने महिला को धमकी दी की अगर उसने पुलिस को बताने की कोशिश की तो उसे जान से मार देंगे।

13 दिसंबर को जब ढाबे पर कोई नहीं था, इसी का मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और सीधे मैहर पहुंची। इसके बाद पति को आपबीती बताई और पति के साथ थाना नादन देहात पहुंचकर मामला दर्ज कराया। महिला के पति ने मैहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आसपास के इलाके में पत्नी की तलाश भी की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। दुष्कर्म के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि होटल में बंधक बनाए रखने की वजह से वह तनाव में है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्यवाई की जा रही है।