महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

सीएम उद्धव ठाकरे ने 73वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, दी शुभकामनाएं!

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा झंडा फहराया।
सीएम ठाकरे ने एक संदेश के जरिए नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और इस बात का भरोसा जताया कि संगठित देश किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष के कारण आजादी मिली।
आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि, बेटे एवं सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे, राज्य के मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खड़गे आदि मौजूद थे।