गडचिरोलीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने की गढ़चिरौली में बाढ़ की समीक्षा

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले के अरमोरी तालुका में वैनगंगा नदी पुल पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। डीएम संजय मीणा और पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने उन्हें जलस्तर और उपायों की जानकारी दी।
सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्वीट किया- ‘बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हम मुंबई से गढ़चिरौली जिले के दौरे के लिए निकले हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से गढ़चिरौली जिले के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गढ़चिरौली जिले में जलजमाव और लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है।गढ़चिरौली जिले में सड़कों पर भारी जल प्रवाह देखा जा सकता है। जहां लोग पैदल चल रहे हैं। यह लगभग एक बहती नदी की तरह लग रहा था।


बता दें कि महाराष्ट्र में बाढ़ से हालात गंभीर बनते जा रहे हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नंदूरबार के एक स्कूल में कई स्कूली बच्चे लहरों के बीच फंस गए। स्कूल में भी पानी भर गया। बच्चों को बचाने के लिए कई घंटों तक ऑपरेशन चला। लगातार बारिश के बाद से यहां देव नदी उफान पर है। मुंबई में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।