दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण, सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा इलाज

नयी दिल्ली: कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोनिया गांधी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। सोनिया गांधी से मिलने प्रियंका गांधी अस्पताल पहुंची थीं। सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पेट में हुए संक्रमण का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. डी एस राणा ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, उन्हें (सोनिया को) रविवार शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी चिकित्सा जांच की गई हैं। उनके पेट में संक्रमण है और इसी का इलाज चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।