मनोरंजनमुंबई शहर

हादसे में घायल हुए पार्श्व सिंगर जुबिन नौटियाल, अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई: मशहूर पार्श्व सिंगर जुबिन नौटियाल एक दुर्घटना में घायल हो गए हैं और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिंगर नौटियाल गुरुवार की तड़के दुर्घटना के शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
एक बयान में कहा गया है कि मुंबई में एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई। उनकी पसलियों और सिर को चोट पंहुची है। दुर्घटना के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। उन्हें सलाह दी गई है कि वह अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करें।
गायक जुबिन ने ‘रातां लम्बियां’, ‘लुट गए’, ‘हमनवा मेरे’, और ‘तुझे कितने चाहने लगे हम’, ‘तुम ही आना’ और ‘बेवफा तेरा मौसम चेहरा’ जैसे कई सारे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। 33 वर्षीय जुबिन नौटियाल ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में की थी और तब से उन्होंने कई ट्रैक किए हैं। खबर लिखे जाने तक गायक की हालत पर आधिकारिक अपडेट का अभी और इंतजार है।