दिल्लीनागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

11 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों होगा मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी रविवार को मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। राज्य का यह दूसरा एक्सप्रेसवे है और अगले छह महीने में पूरा होगा। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीएम मोदी नागपुर से शिरडी तक पूरा हुए एक्सप्रेसवे के हिस्से का उद्घाटन करेंगे। ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ का सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवे है। यह एक्सप्रेसवे करीब 701 किलोमीटर लंबी है।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे करीब पांच सौ किलोमीटर तक बन चुका है। यह नागपुर से शिरडी तक पूरा हो चुका है। शेष भाग छह महीने में पूरा होगा। विदर्भ और मराठावाड़ा क्षेत्र में स्थित इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में करीब 49,250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक्सप्रेसवे विदर्भ, मराठवाड़ा और पूरे महाराष्ट्र में ‘समृद्धि’ (समृद्धि) लाएगा। 49,250 करोड़ रुपये की लागत से बना 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 11 जिलों में फैले 392 गांवों से होकर गुजरता है। उन्होंने बताया कि यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बाद राज्य का दूसरा एक्सप्रेसवे है। एक्सप्रेसवे मार्ग पर एक नया आर्थिक गलियारा बनेगा और इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से 14 जिलों को एकीकृत कर बंदरगाह से जोड़ा जाएगा।

MSRDC कर रहा निर्माण
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) 701 किमी. लंबे इस आठ-लेन मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है। यह देश में सबसे तेज माना जाने वाला एक्सप्रेसवे होगा। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। जनवरी 2019 में शुरू हुई इस पूरी परियोजना के सितंबर 2022 तक पूरा होने की उम्मीद थी। लेकिन कोरोना काल के बाद इसके निर्माण में देरी होने लगी। इस एक्सप्रेसवे से नागपुर और मुंबई के बीच ट्रेवेल टाइम 16 घंटे से घटकर 8 घंटे हो जाएगी।

फडणवीस खुद गाड़ी चलाते हुए शिंदे के साथ कर रहे समृद्धि हाईवे का निरीक्षण
पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे हाईवे का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को समृद्धि हाईवे का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, उससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर से शिर्डी के लिए एक साथ यात्रा कर रहे हैं और समृद्धि हाईवे का ट्रायल रन ले रहे हैं। इस बार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद वाहन चला रहे हैं और उनके बगल वाली सीट पर सीएम एकनाथ शिंदे बैठे हैं और दोनों हाईवे का निरीक्षण कर रहे हैं।