नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

23 दिसंबर से दो दिवसीय दौरे पर नागपुर जाएंगे राज ठाकरे

नागपुर: नगर पालिका चुनाव की तैयारी के तहत विविध राजनीतिक संगठन नई संभावनाएं तलाश रहे हैं। नेताओं का दौरा कार्यक्रम बढ़ गया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे 22 व 23 दिसंबर को नागपुर दौरे पर जा रहे हैं। नवरात्रि के बाद यह उनका दूसरा नागपुर दौरा होगा।
इस दौरान मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद साधेंगे।
बता दें कि राज ठाकरे लंबे समय बाद नागपुर व विदर्भ में पार्टी विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं। नवरात्रि के समय उन्होंने यहां आकर शहर कार्यकारिणी बर्खास्त कर दी थी। उसके बाद वशाल बडगे व चंदू लाडे को शहर की कमान सौंपी गई। बताया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी के तहत अब वे संगठन विस्तार के कार्य को गति देंगे।

नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे
23 दिसंबर को वसंतराव देशपांडे सभागृह में उनका पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम होगा। शाखा अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए भी मार्गदर्शन करेंगे। विभाग उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दौरे के नियोजन की तैयारी चल रही है। राज ठाकरे के साथ संदीप देशपांडे, अविनाश जाधव, रीता गुप्ता व अन्य पदाधिकारी रहेंगे।