कोल्हापुरमहाराष्ट्रशहर और राज्य

महाराष्ट्र: शराब के लिए पैसे न देने पर…कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या! 62 बार चाकू से किया वार, नमक-मिर्च लगाकर अंगों को खाया!

कोल्हापुर: कहते है बेटा मां को ज्यादा प्यारा बेटा होता है। उनका रिश्ता कितना अनमोल होता है। माँ-बेटे के रिश्ते में कोई छल नहीं होता। ऐसा रिश्ता दुनियां में और कही नही मिल सकता। पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक कलयुगी बेटे ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है। नशे की लत लगी बेटे को शराब के लिए पैसे

महाराष्ट्र: शराब के लिए पैसे न देने पर...कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या!
महाराष्ट्र: शराब के लिए पैसे न देने पर…कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या!

नहीं मिलने पर मां की हत्या और शव के कई टुकड़े कर अंगों को खाने वाले कलयुगी बेटे को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। जिला जज महेश जाधव ने कहा कि यह जघन्य अपराध है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने कोर्ट में ठोस सबूत पेश किए। सुनवाई के दौरान पड़ोसी और रिश्तेदारों को मिला कर 12 लोगों ने गवाही दी।
यह सनसनीखेज वारदात 28 अगस्त, 2017 को शहर के मक्कडवाला डिपो इलाके में हुई थी। सुनील रामा कुञ्चिकोर्वे (35) ने यलम्मा रामा (62) से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। यलम्मा ने मना कर दिया। इससे नशे का आदी सुनील आग बबूला हो गया और चाकू से गोदकर मां की हत्या कर दी! इतना ही नहीं शव के कई टुकड़े किए और आंत, गुर्दा व दिल बाहर निकाल लिया। इन्हें किचन में फ्राइ किया। नमक-मिर्च लगा कर कलेजे सहित अन्य अंग खा गया। सुनील विवाहित है। घटना के बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर चली गई।
सुनील जब घर से बाहर निकला तो उसके मुंह से खून टपक रहा था। हाथ खून से सने थे। पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में वह जेल में है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में अपील का विकल्प उसके पास है। सरकारी वकील विवेक शुक्ला ने कहा कि यह क्रूरतम अपराध है। ऐसे मामलों में पहले भी मौत की सजा सुनाई गई है। मां की हत्या के बाद सुनील ने नरभक्षी जैसी हरकतें कीं, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

62 बार चाकू से किया वार!
पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, सुनील ने यलम्मा के शरीर पर 62 बार चाकू से वार किया था। बुजुर्ग महिला के शव अलग-अलग हिस्सों में मिला था। शरीर के कई अंगों पर नमक-मिर्च भी लगा था। पूछताछ में सुनील ने कबूल किया था कि उसने शव से निकाले गए अंग खाए थे।

शव को दाहिनी तरफ चीरा..नमक-मिर्च लगाकर अंगों को खाया!
यलम्मा की मौत के बाद सुनील ने शव को दाहिनी तरफ से चीर दिया। इसके बाद उसने एक-एक कर अंग निकाले थे। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शव से अंग निकालकर सुनील को खाते हुए किसी ने नहीं देखा। इसलिए उसे मौत की सजा नहीं होनी चाहिए।