उस्मानाबादमहाराष्ट्रशहर और राज्य

5 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर शव के साथ सोया, सुबह किया सरेंडर..!

उस्मानाबाद , महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बाद एक शख्स रातभर लाश के बगल में सोता रहा। इसके बाद अगले दिन सुबह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
मुरुम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ओमरेगा तहसील निवासी विनोद धानसिंह पवार का उनकी पत्नी प्रियंका राठौड़ से गुरुवार रात किसी बात पर विवाद हुआ था और गुस्से में आकर विनोद ने प्रियंका की गला घोंटकर हत्या कर दी !
पुलिस अधिकारी के अनुसार हत्या के बाद विनोद पूरी रात शव के साथ सोता रहा और शुक्रवार सुबह पुलिस थाने पहुंचकर अपराध की बात स्वीकार की और सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद बोरवेल कमिशन एजेंट था, जबकि प्रियंका तुलजापुर में नर्स थी।
दोनों की शादी को नौ महीने ही हुए थे और प्रियंका 5 महीने की गर्भवती भी थीं। महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घरवालों से आए दिन पैसों की मांग करता था और इस वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर..