चुनावी हलचलब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है मनसे?

मुंबई, तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना लिया है। इस बारे में मनसे प्रमुख राज ठाकरे जल्द ही घोषणा कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार मनसे कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। मनसे नेता बाला नांदगांवकर, नितिन सरदेसाई, संदीप देशपांडे आदि की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय रायगड में मुंबई के सभी विभागाध्यक्ष और उपाध्यक्षों की बैठक हुई। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की कितनी ताकत है, इसकी समीक्षा की गई। इस दौरान चुनाव मैदान में उतरना है या नहीं, इस बारे में भी चर्चा की हुई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा प्रकट की। इस बात की जानकारी बाला नांदगांवकर ने बैठक के बाद आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
नांदगांवकर ने कहा कि इस बैठक में रखे गए विचारों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे मनसे प्रमुख राज ठाकरे को पेश किया जाएगा। इस पर जो भी निर्णय होगा, वह घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम विरोधी की जो हमारी भूमिका है, वह आज भी कायम है। हमने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने की पदाधिकारियों की इच्छा है। चुनाव लड़ने पर प्रचार मे कौन जाएगा, कब जाएगा, इसका निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमित ठाकरे आज भी हमारी पार्टी के कार्यों में सक्रिय हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मनसे मुंबई, ठाणे, नाशिक, औरंगाबाद जैसे शहरों की सीटों पर चुनाव मैदान में उतर सकती है।
अंदरूनी ख़बरों के अनुसार मनसे के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता या तो शिवसेना या अपक्ष रूप से विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे।