दिल्लीदेश दुनियामहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

मुंबई: ऑनलाइन ‘प्यार’ के लिए महिला ने चुकाए 82 लाख, धोखा देकर प्रेमी हुआ फरार

मुंबई, मुंबई में एक तलाकशुदा महिला के साथ चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां ऑनलाइन प्रेमी ने महिला को 82 लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की 2009 में शादी हुई थी, लेकिन बाद में उसने तलाक ले लिया था। जिसके बाद अपने 8 साल के बेटे के साथ अकेले रह रही थी। लेकिन 24 फरवरी 2018 को उसको विक्रम मोहन नाम के शख्स की मराठी मैट्रिमोनियल वेबसाइट एक पर रिक्वेस्ट आई। जिसके बाद पीड़िता उस शख्स से बात करने लगी। पीड़िता के मुताबिक उस शख्स ने बताया कि वो यूएस में इंजीनियर है, एक सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत होने के बाद वो अपने दो बच्चों के साथ यूएस में रहता है। साथ ही उसने शादी करने की बात भी कही। पीड़िता ने बताया कि उसने अप्रैल 2018 में बच्चों के साथ मुंबई आने और शादी करने की बात कही। लेकिन कुछ समय बाद उसकी तरफ से कहा गया कि मेरा कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में मुंबई नहीं आ पाउंगा। ऐसे में शादी को कुछ वक्त के लिए टाल देना सही रहेगा।
अप्रैल 2018 में उसने महिला से पहले 10 लाख रुपये मांगे और कहा कि मुंबई पहुंचते ही वो लौटा देगा, जिसके बाद उसने फिर 22 लाख रुपये मांगे। इसी साल उसने शादी को मई 2019 की पक्की करने के बाद 50 लाख रुपये लिए। 82 लाख रुपये लेने के बाद उसने अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दी और अपना फोन बंद कर दिया।
वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि पीडिता ने शुरू में राशि का भुगतान किया और फिर मोहन ने और पैसे मांगे। उन्होंने मुंबई सेंट्रल स्थित बैंक के खाते का विवरण दिया। निर्माण सामग्री, श्रम, लॉजिस्टिक्स, मशीनरी और अन्य खर्चों के नाम पर वह पीड़िता से 82 लाख रुपये लेने में सफल रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।