चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने पहली लिस्ट में सिर्फ 51 नामों को दी मंजूरी

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के चलते कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है। जबकि पार्टी के चुनाव प्रभारी सभी 288 सीटों की लिस्ट मुंबई से दिल्ली भेज चुके हैं। इनमें से 11 सीटों पर ही अनिश्चय की स्थिति हैं। इन सीटों पर वह उम्मीदवार हैं जो पिछले कई दिनों से दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं और कांग्रेस के साथ जिनकी निष्ठा संदेहास्पद हो गई है। इनमें मुंबई से केवल मालाड के विधायक असलम शेख का नाम शामिल है।
दरअसल खबर है कि कांग्रेस में इस समय टिकट बंटवारे के लिए दो गुट अपना-अपना प्रभाव दिखा रहा हैं। दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलाना चाहते हैं। भांडुप वेस्ट की सीट पर निरुपम गुट सुरेश कोपरकर को टिकट दिलाना चाहता था, लेकिन देवड़ा गुट राकेश शेट्टी को टिकट देने के फेवर में था। रविवार को जो लिस्ट आई उसमें सुरेश कोपरकर का नाम फाइनल हो गया। सुरेश कोपरकर पहले भी एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों गुटों के कारण जिन सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हो पाया उनमें प्रमुख रूप से अंधेरी, वर्सोवा, दहिसर बरिवली की सीट प्रमुख है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुंबई की 7 सीटों पर जबरदस्त विवाद चल रहा है।
खबर यह भी है कि कांग्रेसियों की इस गुटबाजी से कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे इतने तंग आ गए हि उन्होंने अपने स्तर पर सर्वे कर और ब्लॉक तथा जिला स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बात कर अपनी एक लिस्ट बनाई है। उसी लिस्ट के आधार पर कांग्रेस आलाकमान फैसला ले रहा है। जो लिस्ट दिल्ली भेजी गई है उसमें 28 मराठा, 18 ओबीसी, 3 लिगांयत, 7 मुस्लिम, 5 अनुसूचित जनजाति, 6 अनुसूचित जाति, 3 राजपूत और 2 अन्य समाज के उम्मीदवारों को हरी झंडी दी गई है। इनमें 5 महिलाएं हैं और 21 नए चेहरे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
अंबरनाथ से रोहित सालवे (घोषित), मीराभाईंदर से मुजफ्फर हुसैन (घोषित) बोरिवली से शिवानंद शेट्टी, दहिसर से डॉ. किशोर सिंह। किशोर सिंह के नाम पर विवाद इसलिए है क्योंकि इनका नाम उर्मिला मातोंडकर ने आगे किया था और अब वही कांग्रेस छोड़कर जा चुकी हैं। भांडुप से सुरेश कोपरकर (घोषित), जोगेश्वरी पूर्व से सुनील कुमरे, कांदिवली पूर्व से अंजता यादव, चारकोप से कालू बुधेलिया, अंधेरी वेस्ट से अशोक जाधव (घोषित) चांदिवली से नसीम खान (घोषित), चेंबूर से चंद्रकांत हंडोरे (घोषित), बांद्रा पूर्व से जिशान सिद्दीकी (घोषित), धारावी से वर्षा गायकवाड (घोषित), सायन-कोलीवाडा से गणेश यादव (घोषित), माहिम से प्रवीण नाईक, शिवडी से उदय पारसकर, भायखला से मधु चव्हाण, मलाबार हिल से हीरा देवासी, मुंबादेवी से अमीन पटेल (घोषित), कोलाबा से अशोक जगताप (घोषित)।

बड़े नेताओं के नाम भी शामिल
कांग्रेस की पहली लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम हैं। इनमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोरात (संगमनेर), पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (भोकर), विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख (लातूर शहर), पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे (सोलापुर) और विजय वडेट्टीवार (ब्रह्मपुरी) हैं।