ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: नहीं रहे शोले के ‘कालिया’, 78 साल की उम्र में निधन…

मुंबई, फिल्म शोले के कालिया और मराठी फिल्मों के अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को मुंबई में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। 300 से अधिक मराठी और फिल्मों में काम कर चुके विजू खोटे ने मुंबई के गावदेवी स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। विजू शोले, अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा में बने थे।
अभिनेता विजू की तबियत पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज जारी था। हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा के लोग उन्हें श्रध्दांजलि दे रहे हैं। आज शाम को उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विजू फिल्म शोले के, ‘सरकार, मैंने आपका नमक खाया है’ और फिल्म अंदाज अपना-अपना के ‘गलती से मिस्टेक हो गया’ डायलॉग को लेकर कई सालों तक चर्चा में बने रहे। विजू कई टीवी शो व मराठी नाटकों में भी नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में ‘जाने क्यूं दें यारों’ में देखा गया था।