चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: बागी तेवर दिखाने वाले कांग्रेस नेता संजय निरूपम की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुंबई, २१ अक्टूबर को होने जा रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को 19 उम्मीदवारों के नामों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने 51, 52 और 20 उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस अब तक कुल 142 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
इससे पहले, कांग्रेस ने मंगलवार की देर रात 52 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने इस लिस्ट में विलासराव देशमुख के तीसरे बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण से टिकट दिया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी है। उन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। सांगली से वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज पाटिल को टिकट दिया गया है।
वहीं, कांग्रेस ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल था। उनको भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

21 को चुनाव, 24 को वोटों की गिनती
बता दें कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के मुताबिक, 60.32 प्रतिशत मतदान हुए थे। साल 2014 के मुकाबले इस बार 59 लाख 17 हजार 901 वोटर्स बढ़े हैं। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 1.80 लाख ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

संजय निरूपम की नाराजगी
प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बीच कांग्रेस के लिए गुरुवार को बुरी खबर भी आई। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की है। निरूपम ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की उनकी नाराजगी भी टिकट वितरण को लेकर ही है। गुरुवार शाम को संजय निरूपम ने दो ट्वीट कर पार्टी लीडरशिप के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था-ऐसा लगता है पार्टी को अब मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है। मैंने विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की सिर्फ एक सीट पर एक नाम रिकमेंड (सिफारिश) किया था। अब सुन रहा हूं कि उस नाम को रिजेक्ट कर दिया गया है। मैं शीर्ष नेतृत्व से पहले भी कह चुका हूं ऐसी स्थिति में मैं चुनाव प्रचार नहीं करूंगा। ये मेरा आखिरी फैसला है।

क्या कहा निरुपम ने- कांग्रेस के पूरे मॉडल में खामियां, नहीं करूंगां चुनाव प्रचार

कांग्रेस पार्टी को चापलूसों से बचकर रहना होगा, नहीं तो पार्टी को और ज्यादा नुकसान होगाः संजय निरूपम

अगर ऐसा ही चलता रहा तो लंबे समय तक पार्टी में रहना संभव नहींः संजय निरूपम

कांग्रेस पार्टी में योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया गया। ऐसे लगता है कि जैसे पार्टी को संघर्ष करने वाले लोगों की जरूरत नहीं हैः संजय निरूपम

तीन-चार सीटों को छोड़ दिया जाए तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बाकी सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगीः संजय निरूपम

कैसे पार्टी में एक-एक को निपटाया जाये ऐसा प्लान चल रहा है, राहुल गांधी के साथ जुड़े कांग्रेस नेताओं को अलग-थलग किया गयाः संजय निरूपम