चुनावी हलचलनागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: CM फडणवीस ने भरा नामांकन, गडकरी भी रहे साथ

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस नागपुर की साउथ वेस्ट सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन भरने से पहले फडणवीस ने गडकरी और चंद्रकांत पाटिल के साथ रोड शो किया।
फडणवीस पर्चा दाखिल करने से पहले नितिन गडकरी के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता भी उनके साथ मौजूद रहीं। गडकरी की पत्नी कंचन ने फडणवीस को तिलक लगाकर घर से विदा किया। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिवसेना और भाजपा की आज शाम करीब 6 बजे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होनी है।