चुनावी हलचलठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना में शामिल हुईं अभिनेत्री दीपाली सैय्यद, NCP के संजय दिना पाटिल

मुंबई, जब से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है, तब से ही नेताओं, अभिनेताओं का पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मराठी फिल्म अभिनेत्री दीपाली सैय्यद गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गईं। दीपाली ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। राकांपा के संजय दिना पाटिल ने भी शुक्रवार को शिवसेना का दामन थाम लिया।

बताया जा रहा है कि शिवसेना महाराष्ट्र चुनाव में अभिनेत्री दीपाली सैय्यद को चुनावी मैदान में उतार सकती है। सूत्रों की मानें तो शिवसेना दीपाली को मुंब्रा-कलवा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतार सकती है।
गौरतलब है कि इस सीट से शरद पवार की पार्टी राकांपा यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने जितेंद्र अव्हाण को उतारा है।
बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे।
2014 के चुनाव परिणाम
साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं।