चुनावी हलचलराजनीतिशहर और राज्य

एमपी विधानसभा चुनाव 2018 : बसपा ने जारी की 50 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 50 और उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले जारी की गई पहली सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम थे। इस तरह बसपा ने 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बसपा के प्रदेश कार्यालय द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार 50 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस सूची को प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है। पार्टी प्रमुख मायावती के अनुमोदन के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा संभाग, बैतूल, महाकौशल की कुछ सीटों और भोपाल की बैरसिया सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। पहली सूची में बसपा ने 22 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है। हालिया सर्वे बता रहे हैं कि यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।