चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

विधानसभा विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की 9 सभाएं, अमित शाह की 18 रैलियां होंगी

मुंबई, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में 9 जनसभाएं करेंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की 18 सभाएं और रैलियां होंगी। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने बताया कि पीएम मोदी 9 जनसभाएं करेंगे, जिनमें से दो 17 अक्टूबर को पुणे और सतारा में और 18 ऑक्टोबर को मुंबई में होंगी।
बता दें कि चन्द्रकांत पाटिल खुद पुणे के कोथरुड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सतारा में लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में राकांपा छोड़कर भाजपा में आए छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले मैदान में हैं।
वहीं, पार्टी अध्यक्ष शाह की कई रैलियां कांग्रेस और राकांपा का गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी महाराष्ट्र में होंगी। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान है, जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 2014 के चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और कुल 288 सीटों में से क्रमशः 122 सीटें और 63 सीटें जीती थीं।