ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: 15 साल से सलमान खान का बंगला संभाल रहा राणा, गिरफ्तार…

मुंबई, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अभिनेता मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गोरई स्थित बंगले के केयर टेकर को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है। यह पिछले 15 साल से इस बंगले की देखरेख कर रहा था। शक्ति सिद्धेश्वर राणा नाम के इस शख्स को 29 साल पुराने चोरी और लूटपाट के एक मामले में पुलिस ने पकड़ा गया है।

जमानत मिलने के बाद फरार था आरोपी
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 1990 में चोरी से जुड़े एक केस में शक्ति सिद्धेश्वर राणा (62) की गिरफ्तारी की गई है। 1990 में भी इसे दो अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वे फरार हो गया था। कई साल से सेशन कोर्ट उसके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी कर रही थी। पुलिस ने कई बार उसके वर्ली स्थित मूल निवास पर छापा मारा लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

क्या है सिद्धेश्वर पर आरोप
आरोप है कि सिद्धेश्वर समेत तीन लोगों ने वर्ली में एक शख्स के घर में जबरन घुसकर लोगों की पिटाई की थी और इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
सिद्देश्वर को पकड़ने वाले इंस्पेक्टर निनाद सावंत ने बताया, हमें जानकारी मिली थी कि वह गोराई बीच के आसपास है। हमने उसे सलमान खान के बंगले में काम करते हुए पाया। इंस्पेक्टर सावंत ने आगे बताया, वह सलमान के बंगले में पिछले 15 साल से काम कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इन धाराओं में हुई गिरफ्तारी
सिद्धेश्वर राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 452 (गलत इरादे से किसी के घर में घुसकर हमला), 394 (चोरी करते हुए किसी को नुकसान पहुंचाना) और 397 (किसी की जान लेने या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश करते हुए चोरी या डकैती) के तहत केस दर्ज है।