महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: आदर्श रामलीला समिति का विराट कवि सम्मेलन २१को

मुंबई: ‘आदर्श रामलीला समिति कॉटन ग्रीन’ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम मंदिर प्रांगण, कॉटन ग्रीन (पूर्व) में शाम सात बजे से 21 अक्टूबर 2019 को विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया है। समिति पं. दयाशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में अपना सुवर्ण महोत्सव मनाने जा रही है। इसी स्थान पर ग्यारह अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2019 तक प्रतिदिन भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को शाम सात बजे से हास्यशिरोमणि सुरेश मिश्र के संचालन में प्रसिद्ध शायर सागर त्रिपाठी, फिल्मी गीतकार पं. किरण मिश्र, डॉ. मुकेश गौतम, डॉ. राज बुंदेली, सुश्री राना तबस्सुम, राघवेंद्र त्रिपाठी और एड्. आर. बी. गुप्ता अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट करेंगे। उपसमिति के अध्यक्ष पं. दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि रामलीला के सुवर्ण महोत्सव पर भानु प्रताप सिंह, पत्रकार बृजमोहन पांडेय, समाजसेवी पारसनाथ तिवारी, वृंदावन शुक्ला, उमाशंकर पांडेय, रमानाथ त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्रा, के. के. मिश्रा, जिलाजीत सिंह, रामकृष्ण पांडेय, रामचंद्र वर्मा, यादवेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र यादव, निलेश मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, सच्चिदानंद पांडेय, प्रकाश कैलाश गुप्ता महोत्सव को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राम भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान राम की लीलाओं का रसास्वादन करें। यहां प्रवेश पत्र की आश्यकता नहीँ होगी।