चुनावी हलचलब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीति

कांग्रेस उम्मीदवार गणेश यादव के लिए परिवार की तरह है दक्षिण भारतीय समुदाय…

मुंबई, सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस-राकांपा आघाडी के उम्मीदवार गणेश कुमार यादव के परिवार का दक्षिण भारतीय समुदाय से वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता रहा है इसलिए इस चुनाव में सारे दक्षिण भारतीय श्री यादव के साथ पूरी मजबूती से खड़े दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि सायन, माटुंगा क्षेत्र में बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। इस समुदाय को जब मनोरंजन की जरुरत महसूस हुई तो इस जरुरत को पूरा करने के लिए तमिल समुदाय से आने वाला गणेश यादव का परिवार आगे आया और उसने माहेश्वरी उद्यान के पास अरोरा सिनेमा घर का निर्माण किया। इस सिनेमा घर में ज्यादातर दक्षिण भारतीय फ़िल्में ही दिखाई जाती हैं। इस प्रकार यादव के परिवार ने अपने दम पर दक्षिण भारतीय समुदाय की एक बड़ी जरुरत पूरी की। सारे दक्षिण भारतीय यादव परिवार को अपना परिवार मानते हैं। यही कारण है कि जब गणेश यादव सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे तो दाक्षिण भारतीय समुदाय में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी और सारा समुदाय तुरंत यादव के पक्ष में माहौल बनाते दिखाई देने लगा।

दरअसल सायन में कांग्रेस ने सबसे सटीक जगह वार किया है यदि गणेश की जगह कोई भी अन्य कैंडीडेट होता तो साऊथ इंडियन मतों का विभाजन हो सकता था लेकिन यादव परिवार का उम्मीदवार आने से अब दक्षिण भारतीय मतों का ध्रुवीकरण गणेश यादव के पक्ष में होगा जो इस सीट के चुनाव परिणाम को बदलने में अहम् भूमिका निभाकर नया इतिहास बनाएगा।