चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: राजनाथ सिंह बोले- फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले CM

मुंबई, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मीरा-भाईंदर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगली सरकार भी बीजेपी की ही होगी और देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने फडणवीस के पांच साल के कामों की तारीफ करते हुए उन्हें महाराष्ट्र का भविष्य बताया।
मोदी सरकार के कार्यकाल पर सिंह ने कहा, आज कोई भी हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। मोदी सरकार ने सबसे पहले बुनियादों सुविधाओं पर काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 तक देश के हर व्यक्ति के पास अपना घर होगा। आर्थिक मंदी पर उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी का असर चीन, जापान और विकसित देशों पर अधिक हुआ है। उन्होंने माना कि देश में आर्थिक मंदी है लेकिन विकसित देशों से कम है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ‘हाउडी मोदी’ से देशवासियों का सिर ऊंचा हुआ है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है। कांग्रेस की राजनीति केवल सत्ता हासिल करने के लिए है।