उत्तर प्रदेशचुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: फडणवीस को एक बार फिर से 5 साल दें ताकि डबल इंजन की सरकार डबल पॉवर के साथ महाराष्ट्र का कल्याण कर सके: अनुपमा जायसवाल

मुंबई/उत्तर प्रदेश (राजेश जायसवाल): प्रदेश की पूर्व राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल इन दिनों एक महीने लिए मुंबई प्रवास पर हैं। उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त यूपी की पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री पूरे मुंबई में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहीं हैं।
बुधवार को सायन कोलीवाड़ा में ‘जायसवाल फाउंडेशन’ संस्था द्वारा आयोजित समाज की एक सभा को सम्बोधित करते हुए अनुपमा जायसवाल ने कहा कि आपने पांच साल दिए और देवेंद्र फडणवीस जी को एक बार फिर से पांच साल दीजिये ताकि डबल इंजन की सरकार डबल पॉवर के साथ महाराष्ट्र का विकास कल्याण कर सके।
अपने भाषण में अनुपमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किये गए कार्यों के बल पर लोगों से वोट मांग रही हैं। अनुपमा अपनी आक्रामक शैली में जब भाषण देतीं हैं तो लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। वे एक प्रखर वक्ता के रूप में जानी जाती हैं। जिसका सीधा असर मुंबई के उत्तर भारतीयों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। पूर्व मंत्री अनुपमा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को भी गिनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं।
वैसे तो अनुपमा बेहद सरल व मिलनसार प्रख्यात पॉलटिशयन लीडर हैं। पर वे अपने कामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। अपने मंत्रित्वकाल में वे स्कूलों का अचानक निरीक्षण करने पहुंच जाती थीं। उन्होंने ऐलान किया था कि उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक अगर पढ़ाई के समय सोशल मीडिया पर सक्रिय पाए गए तो उनकी खैर नहीं होगी। ऐसे शिक्षकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।