ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस में भिडंत, 3 की मौत, 16 घायल

नवी मुंबई, सोमवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और १६ लोग घायल हुए हैं। इसमें ७ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। तड़के करीब ४ बजे कामसेत के पास मुंबई से पुणे की दिशा में जा रही निजी बस ने सर्विस लेन पर खड़ी एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया। बस में ३५ यात्री सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि १६ घायल हैं। मृतकों के नाम सयाजी पाटील, संभाजी पाटील और मोहन नलावडे बताया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी यात्री नवी मुंबई के घनसोली से सतारा मतदान के लिए जा रहे थे। उधर घायलों को इलाज के लिए तलेगांव स्थित पावना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना गंभीर था कि एक्सीडेंट के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। टायर और खिड़कियां भी टूटी हुई दिखीं। बस हादसे के बाद तत्काल पलट गई साथ ही ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है।
हादसे की तत्काल सूचना पाकर घटनास्थल पर बचाव टीम के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी पहुंचा। हादसे में घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से जानने की कोशिश कर रही है कि हादसे की वजह क्या है। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।