उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: बेटी को किचन में और बेटे को दुकान में न उलझाये: रविन्द्र जायसवाल

मुंबई में आयोजित जायसवाल समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल

मुंबई, (राजेश जायसवाल): अखिल मुंबई जायसवाल सभा द्वारा रविवार को वडाला में जायसवाल परिवार मेला का भव्य आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि जब तक हम इकठ्ठा नहीं होंगे तब तक एक दूसरे को जान नहीं पाएंगे। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को पढाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एजुकेशन सबसे बड़ा पावर है। शिक्षा के बाद हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई में रहने वाले लोगों को इस शहर की आर्थिक और सामाजिक उत्थान में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित किया जाये, जब तक वे पढाई कर रहे हैं तो बेटी को किचन में और बेटे को दुकान में न उलझाये।
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश संतोष जायसवाल ने कहा कि अर्जुन जैसी एकाग्रता लें। युवा समाज एमपीएससी-यूपीएससी परीक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा बैठें। कई अन्य
अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस परिवार मेला में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों ने सराहनीय योगदान दिया।

देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ युवा उद्यमी राजदीप गुप्ता ने अपनी पुरानी यादों को साँझा करते हुए कहा कि 1993 में इसी मंच पर मुझे विद्यार्थी गौरव का पुरस्कार ७७% पाने पर दिया गया था। मेरे लिए यह क्षण काफी गौरवपूर्ण था। आगे उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों पर ही तो सारे देश का भविष्य निर्भर है, अतः समाज की सेवा करना हर विद्यार्थी का कर्तव्य है। समाजसेवकों का कर्तव्य है कि सच्चे दिल से समाज की सेवा करें। सच्चे हृदय से की गयी समाजसेवा ही इस देश व इस पूरे समाज का कल्याण कर सकती है।
श्री गुप्ता ने अपने क्रान्तिकारी विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि हम चाहते है कि मुंबई में दो-तीन हजार नहीं बल्कि एक लाख लोगों को एक साथ मंच पर लाएं उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिकतर युवा एक साथ आकर एक मंच पर काम करें। मेरे पास युवाओं के लिए बहुत सारा प्लान है। मैं जल्द ही एक जॉब फेयर का आयोजन करने जा रहा हूँ, जिसमें २०० से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सकेगा।

जायसवाल समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा उद्यमी राजदीप गुप्ता