उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

अयोध्या फैसले पर पीएम मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, अब देश निर्माण की बारी…

नयी दिल्ली: अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण का आदेश दे दिया।
उच्चन्यायालय ने केंद्र सरकार को 3 महीने के भीतर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज का गठन कर विवादित स्थान को मंदिर निर्माण के लिए देने को कहा। कोर्ट ने साथ में यह भी आदेश दिया कि केंद्र सरकार सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए अयोध्या में 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने को कहा।
सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का इतिहास है। कुछ लोगों की इच्छा था कि रोजाना सुनवाई हो, वैसा हुआ। आज फैसला आया है। दशकों चली न्याय प्रक्रिया का समापन हुआ है। अब हमें आगे ही आगे बढ़ते जाना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है, अब देश के हर नागरिक पर देश निर्माण का दायित्व बढ़ गया है। करीब 11 मिनट के अपने संबोधन में पीएम ने कहा, पूरी दुनिया मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, आज दुनिया ने ये भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत और मजबूत है। फैसला आने के बाद जिस तरह हर वर्ग, हर समुदाय, हर पंथ और पूरे देश ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वह भारत की पुरातन संस्कृति, परंपराओं और सद्भाव की भावना को दिखाता है।

विविधता में एकता फिर साबित हुई- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारत जिसके लिए जाना जाता है, और हम गर्व से उल्लेख भी करते हैं, वह है ‘विविधता में एकता’। विविधता में एकता का मंत्र अपने पूर्णता के साथ खिला हुआ नजर आता है। हजारों साल बाद भी किसी को ‘विविधता में एकता’ भारत के इस प्राण तत्व को समझना हो तो वह आज के दिन का जरूर उल्लेख करेगा। यह घटना इतिहास के पन्नों से उठाई हुई नहीं है। सवा सौकरोड़ लोग खुद इतिहास रच रहे हैं।