महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: विश्व शौचालय दिवस पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरे देश में आज विश्व शौचालय दिवस (World toilet day) मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के एफ-उत्तर विभाग की ओर से प्रभाग क्र.१७६ के म्हाडा ट्रांजिट कैंप में ‘स्वच्छ मुंबई प्रबोधन अभियान’ के तहत कार्यरत संस्था ‘वाइस ऑफ़ पीपल्स’ और ‘तेजस्विनी महिला सोशल फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वाधान में शौचालय से जुड़ी साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु एस.के.रॉय मेमोरियल हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।
इस मौके पर मनपा अधिकारी श्रीकांत राठोड ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम मुंबई को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे। न गंदगी करेंगे, न किसी को करने देंगे। अपने घर के आसपास के गली-सड़कों पर कूड़ा-करकट नहीं फेकेंगे। शौच के लिए शौचालय का इस्तेमाल करेंगे। इस अभियान में श्रीकांत राठोड (सहायक अभियंता पर्यावरण), गोविंद राठोड (सहायक मुख्य पर्यवेक्षक), बबन तांबोळी (पर्यवेक्षक), कनिष्ठ अवेक्षक किशोर गायकवाड, दिपक पारधी, किशोर राबडीया तथा ‘वाइस ऑफ़ पीपल्स’ संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल, तेजस्विनी महिला सोशल फाउंडेशन की अध्यक्षा तबस्सुम सहित तमाम लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।