दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: सांसद नवनीत कौर बोलीं- शिवसेना ने जनता से धोखा किया, किसानों के लिए अपना घर भी जला सकती हूं…

मुंबई: महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने दिल्ली में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान शिवसेना पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- महाराष्ट्र की जनता ने जिस पार्टी को वोट देकर जिताया था, उसी ने पद के लालच में जनता के साथ विश्वासघात किया। लेकिन मैं किसानों के साथ धोखा नहीं कर सकती। मैं उनकी सेवा के लिए अपना घर भी जला सकती हूं। किसानों के हित के लिए मैं किसी भी गठबंधन सरकार का समर्थन कर सकती हूं।
नवनीत कौर ने आगे कहा, शिवसेना खुद को किसानों का हिमायती बताकर नाटक कर रही है। अगर उसे किसानों की चिंता होती तो महाराष्ट्र में सरकार बना ली होती। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के पीछे भी उसी का हाथ है। कौर ने कहा कि शिवसेना खुद का घर देख रही है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में सरकार नहीं बन पाई।

किसानों के लिए मांगे 50 हजार करोड़ रुपए
कौर ने कहा कि किसी को किसानों की फिक्र नहीं है। अगर उनका ख्याल होता तो राज्य में अब तक सरकार बन गई होती। अब राज्य की कमान केंद्र के हाथ में हैं। इसलिए मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि महाराष्ट्र के किसानों को 50 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए।