नागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर: भागवत बोले- सब जानते हैं स्वार्थ बहुत खराब है, लेकिन इसे बहुत कम लोग छोड़ते हैं…

नागपुर: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम में मानव स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा- सब जानते हैं कि स्वार्थ बहुत खराब बात है, लेकिन अपने स्वार्थ को बहुत कम लोग छोड़ते हैं। देश का उदाहरण लीजिए या व्यक्तियों का। भागवत के इस बयान को महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट से जोड़कर देखा जा रहा है।
भागवत ने कहा- भारत हिंदुओं का देश, इसीलिए दुनिया में सबसे सुखी मुसलमान यहां मिलेंगे।
संघ प्रमुख ने कहा- सब मानव जानते हैं कि प्रकृति को नष्ट करने से हम नष्ट हो जाएंगे मगर प्रकृति को नष्ट करने का काम थमा नहीं है। सब जानते हैं कि आपस में झगड़ा करने से दोनों की हानि होती है, लेकिन आपस में झगड़ा करने की बात अभी तक बंद नहीं हुई है।