महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

सिद्धिविनायक की शरण में पहुंचा अंबानी परिवार, बेटी ईशा की शादी का पहला कार्ड गणपति बप्पा को अर्पण

मुंबई , इन दिनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल के बेटे आनंद की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और शादी का पहला कार्ड, अंबानी परिवार, सोमवार रात सबसे पहले दादर के प्रभादेवी स्थित मशहूर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा अर्पण किया। नीता और मुकेश अंबानी श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने प्रार्थना की। इस दौरान साथ में उनका छोटा बेटा अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन भी मौजूद थीं। सभी ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे थे। वहीं नीता अंबानी हाथ में पूजा की थाल लिए हुए थीं जिसमें शादी का कार्ड रखा था। हालांकि शादी की डेट की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की मानें तो दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले सितंबर में दोनों की सगाई का 3 दिवसीय कार्यक्रम इटली के लेक कोमो में हुआ था। इस जश्न में बॉलिवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था। ईशा अंबानी के इंस्टाग्राम फैनक्लब पर आनंद के उन्हें प्रपोज करने की तस्वीरें सामने आई थीं।