महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई: म्हाडा के अधिकारियों को भी मिलेगा वेतन आयोग का फायदा

मुंबई: पूरे राज्य में म्हाडा के कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों को भी 7वें वेतन आयोग का फायदा मिलने जा रहा है। 7 वें वेतन के आयोग के अनुसार नवंबर महीने की बढ़ी हुई वेतन को भी जमा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वेतन में 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। म्हाडा प्राधिकरण के पास राज्य में लगभग दो हजार कर्मचारी और अधिकारी हैं। इन सभी को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। कुछ महीने पहले, प्राधिकरण की बैठक में, वेतन आयोग के लाभ प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण वेतन वृद्धि लागू नहीं की गई। इसलिए यह प्रक्रिया आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू हुई। अब यह वेतन वृद्धि होने जा रहा है। वेतन वृद्धि की एक नई रसीद एक-दो दिन में मिल जाएगी। इस सारी प्रक्रिया के कारण नवंबर के वेतन में देरी हुई हैं। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि अगर वेतन वृद्धि के कारण उनके वेतन में देरी हो तो इससे वह नाराज नहीं है।