दिल्लीदेश दुनियामहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: स्वीडन के king और Queen ने की वर्सोवा बीच पर सफाई, एयर इंडिया की फ्लाइट से भारत आने पर हुई थी तारीफ

मुंबई: स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ 16वें और रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ मुंबई पहुंचे। बुधवार सुबह शाही जोड़े वर्सोवा बीच पर जाकर सफाई अभियान में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का अयोजन संयुक्त राष्ट्र अर्थ चैंपियन अफरोज शाह ने किया गया था। इसके बाद शाही दंपति और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर लंच किया। वे गुरुवार को देहरादून के लिए रवाना होंगे। शाही दंपति 5 दिन की भारत यात्रा पर हैं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।

एयर इंडिया के विमान से पहुंचे थे भारत
स्वीडन के शाही दंपति रविवार को राजकीय विमान खराब होने की वजह से सोमवार सुबह एयर इंडिया के विमान से भारत दौरे पर पहुंचे थे। ऐसा पहली बार हुआ जब शाही जोड़े ने किसी देश की सरकारी यात्रा के लिए कमर्शियल फ्लाइट का इस्तेमाल किया। एयर इंडिया ने इसकी एक तस्वीर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था- हमारे लिए गर्व का पल है। इसके बाद ही स्वीडिश शाही जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कुछ तस्वीरों में शाही जोड़ा एयरपोर्ट पर अपने बैग भी उठाते हुए नजर आए। इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर पर उनकी जमकर तारीफ हुई।