ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

महाराष्ट्र: मंत्रालय में एक और सुसाइड की कोशिश…

मुंबई: शुक्रवार शाम फिर एक बार मंत्रालय में एक महिला ने 6वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। लेकिन पूरे परिसर में रस्सी की जाली लगी होने के कारण उसकी जान बच गई। महिला को मरीन ड्राइव पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मरीन ड्राइव पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय हीरेमठ के मुताबिक, महिला उल्हासनगर की रहने वाली है और दोपहर को यहां किसी काम से आई थी। महिला कई दफ्तरों के भीतर भी गई। करीब 4 बजे के आसपास उसने इमारत से छलांग लगा दी। युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल, महिला की पहचान प्रियंका गुप्ता के रूप में हुई है।
गौरतलब हो कि मंत्रालय में उंचाई से कूद कर आत्महत्या करने की कई घटना सामने आने के बाद पहली मंजिल पर रस्सी का जाल लगा दिया गया था।