ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

महाराष्ट्र: CM उद्धव ने बदले जयंत पाटील और छगन भुजबल के मंत्रालय

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने एनसीपी के छगन भुजबल और जयंत पाटिल के पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। जयंत पाटिल को जल संसाधन और क्षेत्रीय विकास की जिम्मेदारी, छगन भजुबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति, अल्पसंख्यक विकास और कल्याण मंत्रालय समेत कई विभाग दिए गए हैं।

जयंत पाटील के पास इसके अलावा वित्त मंत्रालय है। उन्हें इसके साथ ही हाउसिंग और मजदूर मंत्रालय भी सौंपा गया है। वहीं, भुजबल को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और राज्य आबकारी मंत्री बनाया गया है। पहले जल संसाधन मंत्रालय भुजबल को और खाद्य पाटील को दिया गया था।

बता दें कि बंटवारे में शिवसेना के पास अहम मंत्रालय हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी को गृह मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास, इंडस्ट्री जैसे मंत्रालय मिले हैं जबकि कांग्रेस को राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, आदि मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, एनसीपी को ग्रामीण विकास, जल संसाधन और वित्त मंत्रालय मिला है।