दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

नागरिकता संशोधन बिल: मुंबई में असम के रहने वाले सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

मुंबई: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जारी प्रदर्शन अब मुंबई में भी दिखाई देने लगा। आज आजाद मैदान पर भारी संख्या में असम और नार्थ ईस्ट स्टेट के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अभिनेत्री दीपानिता शर्मा भी मौजूद थीं। प्रदर्शन की जानकारी पहले से होने के कारण भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी आजाद मैदान में मौजूद थे। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि असमिया पहचान लगभग २०० जनजातियों और 33 बोलियों के साथ एक है, लेकिन यह बिल इस पहचान को खत्म कर सकता है। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा सरकार इस तरह के कदम उठा कर असम के लोगों का हक छीनने का काम कर रही है।
पश्चिम बंगाल में शनिवार को भी नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद और उत्तरी 24 परगना जिलों और हावड़ा (ग्रामीण) से हिंसा की खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 और जिले की गई अन्य सड़कों को बाधित कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 उत्तरी और दक्षिणी बंगाल को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर भेजा गया है। पूर्वी रेलवे के सियालदह-हसनाबाद के बीच रेल सेवाएं भी बाधित हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारी सुबह छह बजकर 25 मिनट से शोंडालिया और काकड़ा मिर्जापुर स्टेशनों पर पटरी पर धरना दे रहे हैं।

कर्नाटक में हिंदू शरणार्थियों ने जताई खुशी
कर्नाटक में बांग्ला कैंप में रहने वाले बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों ने रंगों के साथ होली खेलकर खुशी जाहिर की। यह सभा रायचूड़ जिले के सिंधानूर तालुक में रहते हैं।