ठाणेपालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: NRI बहू की हत्या कर कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस थाने पहुंची महिला…!

बहू रिया उर्फ स्वाति माने (बाएं), आरोपी आनंदी माने (दाएं)- फाइल फोटो

मुंबई: विरार के वसई इलाके में 48 वर्षीय महिला ने रविवार को अपनी एनआरआई बहू (33) की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला शव का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर खुद को सरेंडर कर दिया। मृतका दिसंबर में अमेरिका से अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने ससुराल मुंबई आई हुई थी।
पुलिस के मुताबिक वसई की रहने वाली आनंदी माने ने अपनी बहू रिया उर्फ स्वाति माने को सोते वक्त मेटल का गुलदस्ता मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से शव का हाथ काट दिया। महिला नींद की गोलियां खाकर पुलिस थाने पहुंची थी। तबीयत खराब होने पर उसे पुलिस हिरासत में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

बेटा पत्नी के साथ अमेरिका चला गया था
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि आनंदी को रिया का नर्सिंग का काम करना पंसद नहीं था। आनंदी अपनी बहू पर लगातार इसे बदलने का दवाब बना रही थी। रिया और रोहन ने पांच साल पहले लव मैरेज की थी। शादी के बाद रिया को टेक्सास के होस्टन में नर्स की जॉब मिल गई थी, जिसके बाद रोहन भी अमेरिका चला गया था। दंपती 1 दिसंबर को ही छुट्टियां लेकर मुंबई आया था।

बेटी के साथ नहीं खेलने देती थी बहू
आनंदी ने पुलिस को बताया कि रिया अपनी बेटी के साथ उसे समय बिताने नहीं देती थी। शनिवार को जब आनंदी वॉक के लिए पोती को ले जाने के लिए तैयार हुईं तो रिया ने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर आनंदी ने बहू की हत्या की।