मनोरंजनमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

दीपिका पादुकोण की गॉर्जियस लुक सोशल मीडिया पर वायरल…

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की गॉर्जियस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
दरअसल एक्ट्रेस की ये तस्वीरें मुंबई के मूड इंडिगो फेस्टिवल की हैं, जहां वो अपनी फिल्म को प्रमोट करती हुईं नजर आईं। इस दौरान दीपिका ऑल व्हाइट आउटफिट में बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। न्यूड कलर की हाई हील एक्ट्रेस ने अपने लुक को ड्रेस-अप किया हुआ है। राउंड शेप इयररिंग्स, पिंक लिपस्टिक और पोनी उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। लुक को कैरी करते हुए दीपिका फैंस को अट्रेक्ट करने में कामयाब हो रही हैं।
यहां बता दें कि दीपिका के अहम किरदार वाली फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी!