कोल्हापुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

बेलगाम विवादः अब कोल्हापुर से कर्नाटक नहीं जाएंगी महाराष्ट्र परिवहन की बसें

सांकेतिक तस्वीर

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से कर्नाटक के लिए राज्य परिवहन की बस सेवाएं रविवार से बंद कर दी गई हैं। दोनों राज्यों के बीच बेलगाम जिले को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस संबंध में अथॉरिटी को निर्देश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि लंबे वक्त से महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। महाराष्ट्र का दावा है कि बेलगाम, करवार और निप्पानी समेत कुछ इलाके जो कर्नाटक का हिस्सा है, वहां रहने वाले अधिसंख्य लोग मराठी भाषी हैं। मराठी नेताओं का मानना है कि इन इलाकों को महाराष्ट्र का हिस्सा होना चाहिए। इसे लेकर दोनों राज्यों में लगातार तनाव की स्थिति बनी रहती है। कर्नाटक में भी इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कोल्हापुर महाराष्ट्र का सीमावर्ती इलाका है। ऐसे में तनाव के मद्देनजर पुलिस ने कोल्हापुर से कर्नाटक के लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस सेवाएं रोकने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्राधिकरण ने रविवार से बसों की प्रदेश से बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी है।